SmartSupport4U  is here to help and Support you All Government Employees

Smartsupport4u is One of the best Professional blogs. I am dedicated here to Publish blog related to Central Government Employee, State Governmnet Employee, Railway and All other Employees. Smartsupport4u is Also running a youtube Channel in Which all Central and State Government employee-related benefits, News and political issues are discussed.

Wednesday 20 March 2019

Holi festival of colours 2019: केमिकलयुक्त रंग आपके स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं , फूलों के रंग होते हैं खास, तैयार करें ऐसे

Holi festival of colours 2019: केमिकलयुक्त रंग आपके स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं , फूलों के रंग होते हैं खास, तैयार करें ऐसे

Holi festival of colours 2019: केमिकलयुक्त रंग आपके स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं

Holy is Special time of year to remember those who are close to our hearts with splashing colours
 होली में रंग उल्लास भरते हैं। कुछ रंग सुरक्षित ढंग से तैयार किए जाते हैं लेकिन ज्यादातर कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों से तैयार होते हैं। केमिकल से तैयार रंग तीखे होते हैं इसलिए ऐसे रंगे ज्यादा पसंद किया जाते हैं। आमतौर पर रंगों को तैयार करने में एल्युमिनियम ब्रोमाइड, कॉपर सल्फेट, मर्करी सल्फाइट, लेड ऑक्साइड, रोडामाइन इस्तेमाल किया जाता है। इनसे तैयार होने वाले रंगों में एस्बेस्टॉस आदि का भी उपयोग किया जाता है। होली के मौके पर बाजारों में आने वाले रंग आपकी स्किन और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। यह आपके आँखों को और शरीर के नाजुक हिस्से या चर्म को नुकसान पहुंचाती हैं।

Holi festival of colours 2019: किससे कौन सा रंग

कॉपर सल्फेट से हरा, एल्युमिनियम ब्रोमाइड से सिल्वर, प्रूसियन ब्ल्यू से नीला, मर्करी सल्फाइट से लाल रंग तैयार होता है।

क्या हैं केमिकल से बने रंगो से  नुकसान
कॉलेज में रसायन विज्ञाान के विभागाध्यक्ष का कहना है कि जो केमिकल रंग तैयार किए जाते हैं उसमें एक बेस भी होता है। सामान्य तौर पर यह बेस एस्बेस्टॉस का होता है। खतरनाक बीमारियां एस्बेस्टॉस से  घेर सकती हैं। एल्युमिनियम ब्रोमाइड कार्सिनोजेनिक होता है। इससे सम्भवतः कैंसर का खतरा  है। अन्य केमिकल से चर्म रोगों का खतरा रहता है। केमिकल वाले इन रंगों की स्थान पर आप घर पर ही रंग बना कर हर्बल रंगों से होली का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Holi festival of colours 2019:होली के लिए फूलों के रंग होते हैं बहुत खास, आप ऐसे तैयार करें

Holi 2019  Different types of Colour 

आइये जानते है आप भी अपने घर पर कैसे बना सकते हैं हर्बल कलर...
1. Holy festival of colours 2019 में आप फूलों से खास तरह के आर्गेनिक रंग तैयार कर सकते  हैं। इनका आप बेहद सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते है। फूलों से रंग तैयार करने के लिए कोई खास मेहनत आपको नहीं करनी पड़ती है। मेहंदी की पत्तियां का उपयोग आटा में मिलाकर आप कर सकते  है। इसके साथ पानी भी मिलाना जरूरी है। उसके बाद  ही लाल रंग आता है। ऐसे ही हल्दी का उपयोग आटा, बेसन या पाउडर में मिलाकर किया जा सकता है। इससे पीला रंग आता है।
2. Holy festival india लाल रंग- (सूखा) चंदन पाउडर में लाल रंग होता है। इसे आप फेस पैक की तरह भी यूज करते हैं। आप चंदन पाउडर को गुलाल की तरह यूज कर सकते हैं। गुड़हल के सूखे फूलों से भी लाल गुलाल तैयार किया जा सकता है। आप ज्यादा कलर चाहते हैं, तो इसमें बराबर मात्रा में आटा या बेसन मिला लें। गुलाब की पंखुड़ियों को भी बारीक पीसलाल गुलाल बना सकते।
3. Festival of colours 2019 लाल रंग-(गीला) पांच लीटर पानी में दो चम्मच लाल चंदन की लकड़ी का पाउडर मिलाकर उबाल लें। अगर ज्यादा पानी चाहिए, तो इसे 20 लीटर पानी में घोल लें। अनार के छिलके को भी आप पानी में उबाल कर लाल रंग का पानी प्राप्त कर सकते हैं । जो कि आपकी होली वाले दिन में खेलने के लिए काफी है।
                  कटा हुआ चुकंदर को पीस कर जूस निकाल लें और उसे चार लीटर पानी में मिला दें। अगर आप ज्यादा डार्क रंग चाहते हैं, तो दो  लीटर पानी में चार चुकंदर काट कर पूरी रात छोड़ दें। इसके अलावा 10 से 12  प्याज को एक लीटर पानी में उबालिए। उबले हुए पानी यूज करने से पहले प्याज को हटाकर गुलाब जल मिला दें, ताकि प्याज की गंध न आए।
4. हरा गुलाल - हरा गुलाल बनाने के लिए मेहंदी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही आंवले के पाउडर में बराबर मात्रा में आटा मिलाकर भी हरा रंग आप बना सकते है। कई लोग दूसरों के बालों को रंगों से पोत देते हैं। ऐसे में मेहंदी पाउडर से रंगना आपके लिए बेहतर होगा। गेहूं की पौधे की ताजी पत्तियों के पाउडर से नेचुरल व स्वच्छ हरा रंग प्राप्त होता है। पुदीना, पालक व धनिया की पत्तियों को सूखा कर पीस लें। इससे बहुत ही खूबसूरत हरा रंग तैयार होकर निकलेगा।
5. हरा रंग-(गीला) 5 लीटर पानी में दो चम्मच मेहंदी मिला लें और इसे अच्छी तरह चलाएं। पालक, धनिया और पुदीने का पेस्ट तैयार कर पानी में मिला लें।                     
6. पीला गुलाल - पीले गुलाल के लिए चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाउडर की  मात्रा मिला लें। यह आपकी स्किन के लिए अच्छा हर्बल गुलाल  साबित होगा। 
7. पीला रंग-गीला -चार लीटर पानी में चार चम्मच हल्दी मिलाकर इसे अच्छी तरह गैस पर उबाल लें। इसके अलावा दो लीटर पानी में 100 गेंदें के फूल उबालकर रातभर छोड़ दें। इसके अलावा गुलदाउदी फूल की पत्तियों का पाउडर बना लें और एक बाल्टी पानी में मिला लें।
जैकरैंदा पेड़ पर लगे नीले फूलों को सूखाकर खूबसूरत नीला रंग बना सकते हैं। यदि इसे गाली रंग बनाना है तो आप सरस या बदरी फूलों को कूटकर उसे पानी में मिला लीजिए।

No comments:

Post a Comment